Mahadeep Notes in Hindi | महाद्वीप कितने हैं | महाद्वीप के नाम और उनके बारे में रोचक तथ्य

महाद्वीप क्या है? | Continent In Hindi

पृथ्वी के ठोस भाग को भूमंडल कहा जाता है। यह भूपर्पटी की चट्टानों तथा मिट्टी की पतली परतों का बना होता है जिसमें जीवों के लिए पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। पृथ्वी की सतह को दो मुख्य भागों में बाँठ जा सकता है। बड़े स्थलीय ' भागों को महाद्वीपों के नाम से जाना जाता है तथा बड़े जलाशयों को महासागरीय ब्रेसिन के नाम से जाना जाता है। विश्व के सभी महासागर आपस में एक दूसरे से जुडे हुए हैं। 





महाद्वीप 

पृथ्वी पर भू-भाग की सबसे बड़ी इकाई को 'महाद्वीप' (Continent) कहते हैं। पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप हैं। ये विस्तृत जलराशि के द्वारा एक दूसरे से अलग हैं। ये महाद्वीप निम्न प्रकार हैं।  (1) एशिया (Asia) (2) यूरोप  (Europe) (3) अफ्रीका (Africa) (4) उत्तरी अमेरिका (North America) (5) दक्षिण अमेरिका (South America)  (6) आस्टेलिया (Australia) (7) अंटर्क॑टिका (Antarctica) । 

1) एशिया (Asia)
2) यूरोप  (Europe)
3) अफ्रीका (Africa)
4) उत्तरी अमेरिका (North America)
5) दक्षिण अमेरिका (South America) 
6) आस्टेलिया (Australia)
7) अंटर्क॑टिका (Antarctica) 

7 mahadeep in English, महाद्वीप कितने हैं, महाद्वीप meaning in Hindi, उपमहाद्वीप in english name, Mahasagar in English, Asia Mahadesh meaning in english, महाद्वीप के नाम, Continent meaning in Hindi



ऊपर दिए विश्व के मानचित्र को देखिए तथा ध्यान दीजिए कि स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता है। 

एशिया (Asia) -

एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल के एक तिहाई भाग में फेला हे। यह महाद्वीप पूर्वी गोलार्ध में स्थित हे। कर्क रेखा इस महाद्वीप से होकर गुज़रती है। एशिया के पश्चिम में यूराल पर्वत है जो इस यूरोप से अलग करता है । यूरोप एवं एशिया के संयुक्त भूभाग को यूरेशिया (यूरोप + एशिया) कहा जाता हैं। यहां विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या (लगभग 60%) निवास करती है। "पामीर का पठार", जिसकी औसत ऊँचाई 5000 मी. है, यही स्थित है। इसे "दुनिया की छत" कहा जाता है। इसका क्षेत्रफल धरातल के क्षेत्रफल का लगभग 30% है। विश्व की सबसे बड़ी झील "कैस्पियन सागर" तथा सबसे गहरी झील "बकाल झील" यही स्थित है।

स्थल संधि in English, मलक्का जल संधि, एशिया और यूरोप को कौन सी जलसंधि अलग करती है, भारत की प्रमुख जल संधि, जलसंधि किसे कहते हैं परिभाषा, विश्व की प्रमुख जल संधि, टार्टर जल संधि



यूरोप (Europe) -

यूरोप एशिया से बहुत छोटा है। यह महाद्वीप एशिया के पश्चिम में स्थित है। आर्कटिक वृत्त इससे होकर गुज़रता है। यह तीन तरफ से ज़ल स घिरा है। विश्व के मानचित्र का देखिए एवं इसकी स्थिति का पता लगाइए। यूरोप में कुल 45 देश है। यूरोप को "प्रायद्वीपों का महाद्वीप" कहा जाता है। यूरोप की सबसे लम्बी नदी "डेन्यूब नदी" है। यह ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया हंगरी, चेक, स्लोवाकिया तथा युगोस्लाविया से बहती हुई कालासागर में गिरती है। यूरोप का सर्वोच्च शिखर काकेशश-पर्वत की "एल्बुर्ज-चोटी" (5642 मी.) है।

अफ्रीका (Africa) -

अफ्रीका  एशिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप हैविषुवत्‌ वृत्त या 0 डिग्री अक्षांश इस महाद्वीप के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरती है। अफ्रीका का बहूत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। ऊपर दिए चित्र में विश्व के मानचित्र को देखिए, आप पाएगे कि यही एक ऐसा महाद्वीप है जिससे होकर कर्क, विषुव॒त्‌ तथा मकर, तीनों रेखाएं गुज़रती हें। 
सहारा का रेगिस्तान विश्व का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है जो कि अफ्रीका में स्थित है। यह महाद्वीप चारों तरफ से समुद्रों एवं महासागरों से घिरा है। ऊपर दिए चित्र में विश्व के मानचित्र को देखिए। आप देखंगे कि विश्व की सबसे लंबी नदी नील अफ्रीका से होकर गुजरती है। अफ्रीका का मानचित्र देखिए तथा बताइए कि कर्क रखा मकर रेखा तथा विषुवत्‌ वृत्त इसके किन किन भागों से होकर गुजरती हें। 

उत्तरी अमेरिका (North America) -

उत्तर अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह दक्षिण अमेरिका से एक संकरे स्थल से जुड़ा है जिसे पनामा स्थलसंधि कहा जाता है। यह महाद्वीप पूरी तरह से उत्तरी एवं पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है। यह 'महाद्वीप' (Continent) तीन महासागरों से घिरा है। क्या आप इन महासागरों के नाम बता सकते हें?  विश्व का सर्वाधिक मक्का पैदा करने वाला देश है।

दक्षिण अमेरिका (South America)  -

दक्षिण अमेरिका का अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। इसके पूर्व एवं पृश्चिम में कौन से दो महासागर स्थित हैं? विश्व की सबसे लंबी  पर्वत श्रृंखला एंडीज़ इसके उत्तर से दक्षिण की ओर फेली है । दक्षिण अमेरिका में विश्व की सबसे बड़ी नदी अमेजन बहती हे। 

आस्ट्रेलिया (Australia) -

आस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है, जो कि पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हे। यह चारों तरफ से  महासागरों तथा समुद्रों से घिरा है। इसे द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता हे। ऑस्ट्रेलिया भेड़पालन तथा पाताल तोड़ कुओं के लिए विश्व प्रसिद्ध है। ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध सोने की खाने "कालगूर्ली" तथा "कूलगार्डी" है। ऑस्ट्रेलिया की "ब्रोकेन–हिल्स" चांदी उत्खनन के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

अंटार्कटिका (Antarctica) -

अंटार्कटिका एक बहुत बड़ा महाद्वीप है, जो कि दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हे। दक्षिण ध्रुब इस महाद्वीप के मध्य में स्थित है। चूँकि, यह दक्षिण श्रुव क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यह हमेशा मोटी बर्फ की परतों, से ढका रहता है। यहाँ किसी भी प्रकार का स्थायी मानव निवास नहीं है। बहुत से देशों के शोध केंद्र यहाँ स्थित हैं। भारत के भी शोध संस्थान यहाँ हैं। इनके नाम हैं मैत्री तथा दक्षिण गंगोत्री। 


Comments